jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Khandwa News: जिए सिंध सेवा संगम महिलाओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत वितरित की सामग्री एव गर्म कपड़े |

खंडवा : जिए सिंधी सेवा संगम महिलाओं व्दारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला अध्यक्ष तानिया खेटपाल के नेत्तृत्व में सामग्री एवं गर्म कपड़े वितरित किये गए। यह जानकारी देते हुए भावना मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम टैगोर कॉलोनी शिव मंदिर सिंधी कॉलोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथि निगम आयुक्त निलेश दुबें, महापौर अमृता अमर यादव का जिला अध्यक्ष तानिया खेटपाल, भावना हेमवानी, भावना मंगवानी व्दारा गुलदस्ता सौप कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते सारी बहनों से इनका लाभ उठाने की समझाईश दी गयी। कार्य के अंतर्गत जिए सिंध सेवा संगम महिलाओं ने जरूरतमंद व्यक्तियों को गर्म कपड़े और अन्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी, मोहन दीवान, सिंधी कालोनी वार्ड पार्षद पवन गोस्वामी, टेगौर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनिल लालवानी, आरती गोस्वामी, विजय मंगवानी, जयपाल लालवानी, किशोर लालवानी आदि सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थें।