jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Khandwa News: पीटीआई संवाददाता के साथ हुए बर्ताव को लेकर सौंपा ज्ञापन

खंडवा : 30 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दौरे के दौरान पीटीआई खण्डवा जिला संवाददाता हर्ष उपाध्याय को खुद सीएम मोहन यादव ने बाईट देने बुलाया। बाईट खत्म होते ही भीड़ में किसी ने उन्हें जोरदार धक्कादिया, जिससें वह अचानक गिर पड़े। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने कुचला। अनेक तो उनके पेट पर पैर रखकर निकले। इस घटना में हमारे साथी बाल-बाल बचे। इस घटना की निंदा मप्र मीडिया संघ करता है। दोषियों पर शीघ्र उचित कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो। यह बात एक ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम से सौंपते हुए हुए मप्र मीडिया संघ युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने कहीं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को दूसरों की जान का भी ख्याल रखना चाहिए। यह जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश मीडिया संघ के संभागीय प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे खंडवा जिले के अनेक मीडियाकर्मीयों ने बड़ी तादाद में जिला कलेक्टर ऑफिस पहुँच कर तहसीलदार महेश कुमार सोलंकी को एक ज्ञापन राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।