खंडवा : भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर द्वारा खंडवा नगर निगम परिसर में चल रही मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी तीसरे दिन रविवार को सम्पन्न हुई। समापन समारोह पर विभागीय लोक कलाकारों ने गीत संगीत एवं लोकगीतों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों का मतदान करने के लिए आह्वान किया। आज तीसरे दिन प्रदर्शनी अवलोकन के लिए पधारे लोगों ने मतदान के प्रति अपनी सहभागिता हेतु हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर किए । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से मयूर नृत्य एवं भवाई नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे । लोक परंपराओं पर आधारित गीत नृत्य जिसमें मतदान करने के लिए आवाहन जैसे संदेश और
निर्भीक तथा बिना किसी लोभ- लालच के मतदान करने की बात कही गई। समापन समारोह के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने बताया कि इन तीन दिनों में खंडवा शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया है। साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने भी इसका अवलोकन कर मतदान के प्रति उनमें रुझान बड़ा है। कुछ ऐसे युवा भी प्रदर्शनी में आए थे जो अभी इस वर्ष मतदान तो नहीं कर पाएंगे लेकिन आगे के लिए बहुत उत्साहित है। श्री परमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुप कुमार सिंह, स्विफ्ट नोडल अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी एवं नगर निगम आयुक्त के साथ ही खंडवा शहर के मीडिया जगत का आभार माना है। श्री परमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी अब 7 से 9 नवंबर तक बुरहानपुर में लगाई जा रही है। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति रुझान बढाना, निर्भीक और बिना लोभ- लालच के स्वतंत्र होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल
मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज
सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस
बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू
सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत...
मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,
हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,,
एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश
कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख
12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
