jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Khandwa News: शिकायतों के बाद भी नहीं चेता जिला प्रशासन, फिर जमे अतिक्रमणकारि 

प्रमुख मार्गों पर लग रहा है जाम –

- Install Android App -

खंडवा शहर की यातायात व्यवस्था अतिक्रमण के कारण अव्यवस्थित हो गई है । हर रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है ।शुक्रवार को मानसिंह मिल से लेकर सब्जी मंडी तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी । कागजों पर यहां रोड फोरलेन रोड दर्ज है लेकिन अतिक्रमण से यहां सिकुड़ गया है माल गोदाम के पास तो रोड किनारे ही अतिक्रमण एवं अस्थाई बस स्टॉप संचालित हो रहा है यही कारण है कि यहां रोड जाम की स्थिति से रोज जूझ रहा है।  उक्त टिप्पणी करते हुए समाजसेवी एवं शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता आदर्श आचार संहिता में भी मतदान  केंद्रों के पास से अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा है । तो वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही है। जबकि अतिक्रमण दस्ते का उद्देश्य ही इसलिए हुआ था कि यातायात में व्यवधान न हो इसके लिए सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने की यह इकाई बनाई गई थी। लेकिन वर्तमान में अतिक्रमण दस्ता अपने मूल्य कार्य से भटक गया है मानसिंह मिल चौराहे से लेकर सब्जी मंडी तक डेढ़ घंटा जाम में लोग फंसे रहे ।यातायात कर्मचारी अपना कार्य तो कर रहे थे । लेकिन सड़क के दोनों और अतिक्रमण होने के कारण वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी । शिवसेना यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन से मांग करती है कि यातायात में व्यवधान पैदा करने वाले सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाने के साथ ही मतदान केंदो के पास से भी अतिक्रमण हटाए हटाए जाए।