jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी मानवाधिकारों पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित सीएमएचओ ने कुपोषित बच्चो को किया फुड बास्केट का वितरण सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य’ अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि तकनीकों व योजनाओं की दी जा रही जानकारी वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न खुशियों की दास्तां : आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा के तहत मिश्रीबाई के पुराने फ्रेक्चर का होगा उपच... पोषण प्रहरी अभियान के तहत :  कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को प्रदान किये पोषण किट जायद फसल की गिरदावरी 21 मई से शुरू: किसान एमपी किसान एप से खुद दर्ज कर सकेंगे फसल गिरदावरी

Khandwa News: 4 फरवरी को शिक्षा जगत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होगें सम्मानित

म.प्र. मीडिया संघ, खण्डवा पत्रकार संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता एवं विकास परिषद का गरिमामय संयुक्त आयोजन –

- Install Android App -

खंडवा : म.प्र. मीडिया संघ, खण्डवा पत्रकार संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता एवं विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी रविवार को ज्योतिबा राव फुले सम्मान समारोह 2024 का आयोजन होगा। मध्य प्रदेश मीडिया संघ संभागीय प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से माणिक स्मारक वाचनालय, बाम्बे बाजार, खण्डवा (म.प्र.) में होगा। इस गरिमामय सम्मान समारोह में शिक्षा जगत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकगणों को ज्योतिबा राव फुले सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री रितेश गोयल करेगें, प्रमुख अतिथि के रूप में श्री ज्ञानेश्वर पाटिल (सांसद खंडवा) श्रीमती कंचन मुकेश तनवे (विधायक खंडवा), श्रीमती अमृता अमर यादव (महापौर खंडवा), श्रीमती छाया मोरे (विधायक पंधाना), श्रीमती इंदु दबे (जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा), श्री परमजीतसिंह नारंग (प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा), श्री जयवंत ठाकरे (प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. मीडिया संघ), श्री सागर आरतानी (सांसद प्रतिनिधी), श्रीमती मनीषा पाटिल (अध्यक्ष हम फाउंडेशन निमाड़ मालवा प्रांत), श्री दिनेश पालीवाल (अध्यक्ष माणिक वाचनालय) श्री सुनील बंसल (अध्यक्ष लायंस क्लब) आदि उपस्थित रहेगें। आयोजन में संभागीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता एवं विकास परिषद, म.प्र. मीडिया संघ युवा इकाई, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता एवं विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी, नगर अध्यक्ष श्रीमती मोनिका शर्मा, शहर अध्यक्ष श्री हेमंत जोशी एवं म.प्र. मीडिया संघ नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी आदि ने आयोजन में उपस्थित होने की अपील की हैं।