jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

Cm Farmer Welfare Scheme 2024: अब किसानों को मिलेंगे ₹2000 इस दिन आएगी अगली किस्त

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जुड़ी बहुत बड़ी अपडेट निकाल कर आ रही है अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हैं। और इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आप सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त का पैसा फरवरी के महीने में किसानों को ट्रांसफर किया जाएगा। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसान कल्याण योजना का पैसा ट्रांसफर करने को लेकर बहुत बड़ी जानकारी दी है, इस जानकारी के अनुसार किसानों को अगले महीने ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तर्ज पर प्रदेश के किसानों के लिए किसान कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है, जिस तरह भारत सरकार किसानों को पीएम किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत हर-चार महीने के अंतराल पर ₹2000 की सहायता राशि ट्रांसफर करती है। उसी प्रकार मध्य प्रदेश में चलाई जारी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत भी किसानों को साल में ₹6000 जमा किए जाते हैं।

अब मिलेंगे 3000 रुपए –

- Install Android App -

मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को ₹2000 की सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही थी। लेकिन हाल ही में आ रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकारी इस योजना में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर ₹3000 करने वाली है। अब किसानों को इस योजना के अंतर्गत ₹2000 की सहायता राशि के स्थान पर सरकार ₹3000 ट्रांसफर करेगी, इसको लेकर नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले महीने फरवरी में इस योजना की अगली किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यह पैसा किसानों को बैंक खाते में प्राप्त होगा जो की डीबीटी के माध्यम सरकार ट्रांसफर करेगी।

ऐसे करे स्टेटस चेक –

इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्राप्त की गई राशि का स्टेटस आप ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल फोन से भी चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको बताई जारी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. यहां पर आपको दिखाई दे रहा है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्थिति देखने वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
4. आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके सामने किसान कल्याण योजना का स्टेटस निकाल कर आ जाएगा जिसमें आपको अब तक प्राप्त की गई समस्त किस्तों का विवरण देखने को मिलेगा।
5. दिखाई दे रहे स्टेटस में किस सरकार द्वारा ट्रांसफर की जा रही सहायता राशि को देख सकते हैं एवं जान सकते हैं कि सरकार द्वारा उनके किस खाते में ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई है।