Khandwa News: आज महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज द्वारा होगा महाप्रसादी का वितरण, नगर स्थित विभिन्न मंदिरों को रंगी बिरंगी विद्युत मनमोहक साजसज्जा से सजाया गया।
खण्डवा : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिंधी समाज के सहयोग से आज शुक्रवार को नगर के आम्रकुंज स्थित अतिप्राचीन पवित्र मंदिरों के दर्शनार्थ आने वाले असंख्य के श्रद्धालुओं के लिए फरियाली प्रसादी का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामेश्वर आम्रकुंज स्थित अनेक शिव मंदिरों के साथ ही नगर के किशोर नगर मनोकामनेश्वर शिव मंदिर, दुर्गेश्वर शिव मंदिर, सिंधी कॉलोनी शिवधाम, टैंगोर कॉलोनी, जिला चिकित्सालय, मालवीय कॉलोनी, पदम नगर, हरसूद नाका, नारायण नगर आदि सहित नगर स्थित विभिन्न मंदिरों को रंगी बिरंगी विद्युत मनमोहक साजसजा से सजाया गया हैं। पूजन अरदिन भर विभिन्न आयोजनों के साथ हरियाली प्रसादी का वितरण होगा। वही सिंधी समाज के शिव भक्तों के सहयोग से आज शुक्रवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रामायणकाल से प्रसिद्ध आम्रकुंज स्थित गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर दर्शनार्थ आने वाले धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को प्रात: काल से शिव इच्छा तक फरियाली महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा। सिंधी समाज के सहयोग से यह भव्य आयोजन विगत 68 वर्षों से अनवरत जारी है। आकाश लालवानी ने प्रसादी का महत्व बताते हुए कहा कि व्रत धारक (उपवास) वाले श्रद्धालु भक्तजन अपना व्रत (उपवास) इस महाप्रसादी को ग्रहण करने के पश्चात भोजन ग्रहण करते हैं। समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुभक्तों से आयोजन समिति के डॉ. मुरली कोडवानी, प्रेमी भाई हीरानी, भोलू माखीजा, निर्मल मंगवानी, कमल संतवानी, प्रकाश चंचलानी, हरीश लालवानी, लक्ष्मण बिनवानी, श्याम चंचलानी एवं समस्त सिंधी समाज की मातृशक्ति व्दारा आह्वान किया गया है कि इस महाप्रसादी को पाकर सौभाग्य प्राप्त करें।
