jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

Khandwa News : कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या रखी

खंडवा : चुनाव आचार संहिता लगने के कारण व्यापारियों को नगद राशि लाने ले जाने में हो रही परेशानी के संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय एवम जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर समस्या से अवगत कराया गया।

- Install Android App -

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल और सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है,इसलिए ₹50000 से ज्यादा नगद की राशि का परिवहन अवैध माना जा रहा है,और पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती की जा रही है।
इस विषय में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं श्रीमान एस पी महोदय से सोमवार दोपहर 1.30 बजे मुलाकात की।
सभी व्यापारियों से इस संदर्भ में अपील की गई है कि यदि वे अपने साथ नगद राशि का परिवहन कर रहे हैं तो उन्हें उस राशि को साथ रखने के उचित दस्तावेज दिखाने होंगे कि यह राशि वह कहां से ला रहे हैं या किस बिक्री से अर्जित की है।उसके लिए जो भी सक्षम दस्तावेज वे दिखा सकते हैं, उन्हें दिखाने होंगे।कृपया ध्यान रखें नगद राशि के परिवहन के समय आपके साथ पास आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए। संबंधित व्यापार से व्यापारी मंडी अनुज्ञप्ति,जीएसटी रजिस्ट्रेशन की कॉपी पेन कार्ड,बैंक जमा, निकासी की पर्ची साथ में रखें।
प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है कि अनावश्यक परेशान नही किया जाएगा।चेंबर ऑफ कॉमर्स के कमल नागपाल के अनुसार इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष गुरमीतसिंह उबेजा,अध्यक्ष सुनील बंसल,सचिव संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष गोवर्धनदास गोलानी,राजेंद्र अग्रवाल,मोहन दीवान,घनश्यामदास अग्रवाल,प्रकाश नरेड़ी,शशिकांत तिवारी,मनीष अग्रवाल और इरशाद खान आदि उपस्थित रहे।