jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Khargone खरगोन: डंपर से टकराई पुलिसकर्मियों की कार, तीन की मौत, दो गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन| शुक्रवार कोखरगोन में ड्यूटी खत्म कर पुलिसकर्मी कार से सनावद लौट रहे थे । इसी दौरान शनिवार अलसुबह उनकी कार अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे की सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी सनावद पहुंच गए।

इनकी हुई मौत दुर्घटना में पुलिसकर्मी विमल तिवारी, रमेश भास्करे और मनोज कुमावत की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी रघुवीर रावत और कोमल दांगोडे घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया है।

 सीसीटीवी फुटेज आया सामने –  इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज अनुसार पुलिस कर्मियों की कार के पेट्रोल पंप के सामने खड़े राख के डंपर से टकराई है, जिसके चलते यह हादसा होना बताया जा रहा है।