jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Khirkiya breaking news : मोटरसाइकिल सवार युवक ने 6 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, हुई मौत !

मकड़ाई समाचार हरदा/खिरकिया। सोमवार को जिले के छीपाबड़ में एक बाइक सवार ने 6 साल के बालक को टक्कर मार दी। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छीपाबड़ थाना क्षेत्र के छीपाबड़ के खेड़ा के पास हरदा खंडवा रोड़ पर सोमवार दोपहर को चंदर कोरकू एक किसान के खेत मे पानी दे रहा था। वही उसका 6 साल का मासूम बेटा कन्हैया खेत के बाउंड्री के पास सड़क के पास बैठा था। इस दौरान बाइक क्रमांक एमपी 47 एमएफ 7415 के चालक ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

- Install Android App -

राहगीरों ओर परिजनों के द्वारा उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया लेकर आएं। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जहां बालक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने बाइक को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है बाइक चालक ग्राम ढ़ोलगांव निवासी है, जो घटना के बाद मौके से भाग गया।