jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

खिरकिया: 24 अगस्त को यादव समाज के सम्मेलन में आऐंगे। सचिन यादव

हरदा – अखिल भारतीय यादव महासभा व राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना द्वारा दिनांक 24/08/2024 शनिवार को खिरकिया मण्डी प्रांगण में आयोजित यादव समाज सम्मेलन में पूर्व कृषि मंत्री, कसरावत विधायक सचिन यादव आऐंगे, उनके साथ स्थानीय विधायक डाॅ. आर.के. दोगने व टिमरनी विधायक अभिजीत शाह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष संतोष यादव करेंगे।

- Install Android App -

कार्यक्रम के संयोजक मयाराम यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा जिलाध्यक्ष विनोद (बबलू) यादव एवं राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना के आकाश यादव ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खिरकिया मण्डी प्रांगण में कार्यक्रम दोपहर 01 बजे कृष्ण पूजन के साथ प्रारंभ होगा, इसके पूर्व प्रातः 09 बजे चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर से समाज के सैकड़ों युवाओं द्वारा दो पहिया वाहन रैली निकालकर चारूवा से खिरकिया मण्डी पहुँचेंगे, जहाँ पर अतिथियों द्वारा कृष्ण भगवान के उपदेशों व समाज के विकास पर प्रकाश डाला जायेगा। सभी सामाजिक  बन्धुओं से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।