jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

सेकंड-हैंड कारों पर भी 2 साल की वारंटी देगी किआ इंडिया

नई दिल्ली। अपने ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करते हुए किआ इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। किआ इंडिया कंपनी ने घोषणा की है कि अब उसकी सर्टिफाइड प्री-ओन्ड यानी सेकंड-हैंड कारों पर भी 2 साल या 40,000 किलोमीटर तक की वारंटी दी जाएगी। साथ ही, किआ ने अपने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की अवधि को 5 साल से बढ़ाकर 7 साल कर दिया है, जिससे अब 7 साल तक पुरानी किआ कारें भी, यदि उनकी स्थिति अच्छी है, तो कंपनी के सर्टिफाइड नेटवर्क के तहत बेची जा सकेंगी। यह फैसला सीमित बजट में भरोसेमंद कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

- Install Android App -

किआ के मुताबिक, उसके प्री-ओन्ड प्रोग्राम के तहत बेची जाने वाली हर कार 175 पॉइंट्स पर जांची जाती है, जिसमें इंजन, ब्रेक, सस्पेंशन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, इंटीरियर और एक्सटीरियर सभी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को क्वालिटी-अशोर्ड गाड़ियों का भरोसा मिलता है। फिलहाल कंपनी के पास देशभर में 114 प्री-ओन्ड आउटलेट्स हैं और जल्द ही इसे छोटे शहरों तक विस्तार देने की योजना है। खास बात यह है कि किआ के प्लेटफॉर्म से अन्य ब्रांड्स की कारें खरीदने पर भी ग्राहकों को 1 साल या 15,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी।

2 साल की वारंटी, 7 साल तक के मॉडल की पात्रता और 175-पॉइंट जांच जैसी सुविधाएं किआ को सेकंड-हैंड सेगमेंट में एक विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित ब्रांड के रूप में स्थापित करती हैं।किआ का यह कदम न केवल ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा, बल्कि सेकंड-हैंड कार मार्केट में कंपनी की पकड़ भी मजबूत करेगा। पुरानी किआ कारों की रीसेल वैल्यू बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को भरोसेमंद विकल्प मिलेंगे।