हरदा : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 1 वर्ष में किसानों को तीन समान किस्तों में कुल 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की इस वर्ष की प्रथम किश्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 5 जुलाई को टीकमगढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। उन्होने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने कार्यक्रम आयोजित कराने के सभी समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि तहसील अथवा पंचायत स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया जावे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विधिवत आमंत्रित किया जावे। पंचायत स्तर पर प्रोजेक्टर अथवा बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जावे। जिले के सभी हितग्राहियों को कार्यक्रम में जुड़ने के लिए वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट
MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा
ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर...
नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...
निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ...
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित
नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका
खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
