jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

कोलकाता ट्रेनी डाक्टर से रेप फिर हत्या, देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, हरदा में सामाजिक संगठनों सहित डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन! सुरक्षा की मांग की।

https://youtu.be/gd4nbzNu9Yw

हरदा। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर की घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पिछले 8 दिन से चल रही है। शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी 24 घंटे के लिए अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने की बात कही है। शनिवार सुबह हरदा में सामाजिक संगठन और डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से पैदल मार्च निकाला। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए घंटाघर गांधी चौक पहुंचा।

https://youtu.be/gpg50oABB4I?si=QSH18t_fVL-rCWDn

- Install Android App -

जहा डॉक्टरों ने दरिंदो की दरिंदगी का शिकार हुई। डॉक्टर मोमिता को । दो मिनिट का मोन धारण कर श्रद्धांलजी दी। डॉक्टरों ने अपने डॉक्टर साथी के साथ जो घटना हुई उसकी कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की।इसके साथ ही महिला डॉक्टर के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की।

उसके बाद डॉक्टरों ने एसडीएम कुमार शानू को एक ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर विधायक डॉक्टर आर के दोगने भी मौजूद रहे।वही सर्व समाज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। उन्होंने भी घटना की निंदा की।

इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने को कहा है। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा- डॉक्टरों की मांग को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। सुरक्षा के लिए राज्य सरकारों से भी सुझाव मांगे जाएंगे

स्वास्थ्य मंत्रालय के इस फैसले के पहले IMA चीफ ने शनिवार को कहा- इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर अस्पतालों में कामकाज बंद है। हमारी मांग है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हमने ऐसा कुछ नहीं मांगा जो सरकार नहीं कर सकती है।