jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

Laapataa Ladies Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लापता हो गई आमिर खान की फिल्म, 7 दिन की कमाई मात्रा इतने रुपए

01 मार्च को बड़े पर्दे पर आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडिस रिलीज की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन किरन राव द्वारा किया गया है। वहीं आमिर खान ने इस फिल्म को को प्रोड्यूस किया है। आमिर खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और आज फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं। लेकिन 7 दिनों के बाद भी इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर दिखाई नहीं दे रहा है। शुरुआत में इस फिल्म में काफी अच्छा रिस्पांस जनरेट किया दर्शकों को यह फिल्म पसंद भी आ रही थी| यहां तक की इसकी कमाई में भी अच्छा खासा उछाल देखने को मिल रहा था| लेकिन फिर अचानक इस फिल्म की पापुलैरिटी कम होती गई और आज लापता लेडिस फिल्म बॉक्स ऑफिस से लापता होती नजर आ रही है। हाल ही में गुरुवार को इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं, तो चलिए जानते हैं इस फिल्म में पिछले 7 दिनों में कितनी कमाई की है।

लापता लेडिस ने 7 दिन में कमाई इतने पैसे –

लापता लेडिस फिल्म में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा और नितांशी गोयल मुख्य किरदार के रूप में नजर आ रहे हैं| यह एक कॉमेडी एवं ड्रामा फिल्म है, जो की हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा संघर्ष का सामना कर रही है| इस फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं| ऐसे में हर किसी की नजर इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी है| आमिर खान ने इस फिल्म के कलेक्शन में सुधार का काफी प्रयास किया| बात करें बॉलीवुड में रिलीज हुई अन्य फिल्मों की तो मूवी आर्टिकल 370 इस फिल्म को टक्कर दे रही है| आर्टिकल 370 के बाद अब अजय देवगन और आर माधवन की मूवी शैतान भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है| ऐसे में आमिर खान की यह मूवी बॉक्स ऑफिस से लापता होती नजर आ रही है| गुरुवार को आए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़ों के अनुसार लापता लेडिस ने अब तक कुल 6 करोड रुपए की कमाई की है| फिल्म के फाइनल आंकड़े थोड़े समय बाद आने वाले हैं उम्मीद है फाइनल आंकड़े कुछ बेहतर हो सकेंगे। बॉक्स ऑफिस पर लापता लेडिस ने गुरुवार के दिन मात्र 55 लाख रुपए की ही कमाई की थी। इस फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपए कमाए थे| दूसरे दिन आंकड़ा बढ़कर 1.45 करोड रुपए हो गया। फिर धीरे-धीरे इस फिल्म के कलेक्शन में कमी आई गई और पिछले 7 दिनों में कुल 6 करोड़ का आंकड़ा ही इस फिल्म द्वारा टच किया गया है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –