jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली किसान संगठनों की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन गांवों में चौपाल लगाने के न... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का हरदा दौरा  बिग न्यूज हरदा: खिरकिया-चारुवा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी ... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ...

Ladli Bahn Yojana : 7 नवंबर को जारी होगी लाड़ली बहन योजना की राशि, खाते में आएंगे 1250 और दिवाली गिफ्ट

Ladli Bahn Yojana : मध्य प्रदेश राज्य में चुनाव के कारण लाडली बहन योजना की धनराशि जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है। लाडली बहन योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थी वर्ग को 10 नवंबर को धनराशि जारी की जानी थी, जिसे अब बदलकर 7 नवंबर कर दिया गया है। लाडली बहन योजना के तहत निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले राशि जारी कर दी जाएगी।

Ladli Bahn Yojana

लाडली बहन योजना के तहत राज्य की 1.31 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा 5 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 6वीं किस्त की राशि जारी की जानी है जो अब 10 नवंबर के बजाय 7 नवंबर को जारी की जाएगी। और इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं !

1250 रुपये 7 नवंबर को जारी होंगे

- Install Android App -

मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव से पहले लाभार्थी बहनों के खातों में छठी किस्त की राशि जारी करेंगे। लेकिन अभी आचार संहिता लागू है, जिसके चलते राशि 10 की बजाय 7 नवंबर यानी तीन दिन पहले जारी की जाएगी.

छठी किस्त का लाभ करोड़ों महिलाओं को मिलेगा

प्रदेश में लाडली बहन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है और दिवाली के मौके पर सरकार की ओर से महिलाओं के खातों में धनराशि जारी की जाएगी. इस संबंध में बाल एवं महिला विकास मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।