jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

Ladli Bahna Yojna : मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 जुलाई को ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि ट्रांसफर करेंगे


हरदा :
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि का अंतरण करेंगे। यह योजना की दूसरी किश्त है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउण्ड से पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना सेना की सदस्य होने के नाते दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी दिन धार जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके पूर्व गुना जिले में 8 जुलाई को लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को योजना से जुड़े शेष डी.बी.टी. कार्य को शत-प्रतिशत स्थिति में लाने के निर्देश दिए हैं।