jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

लाडली बहना योजना की अगली किस्त के लिए करना होगा यह काम, इस दिन आएगा आएगी अगली किस्त

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की अगली किस्त का पैसा 10 अप्रैल 2024 को राज्य की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस बार प्रदेश की महिलाओं को 11वीं किस्त के दौरान 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। लेकिन यह पैसा केवल उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जो महिलाएं योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता का पालन करेगी। आज इस आर्टिकल में आपको अगली किस्त प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले जरूरी काम के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की उद्देश्य से की है। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। योजना की शुरुआत में सरकार केवल ₹1000 ट्रांसफर कर रही थी, फिर इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। भविष्य में सरकार द्वारा फिर से सहायता राशि को बढ़ाया जा सकता है। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस दिन आएगा 11वीं किस्त का पैसा –

प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक महिलाओं के बैंक खाते में 10 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। राज्य की महिलाओं को 11वीं किस्त का इंतजार है, प्रदेश सरकार हर महीने 10 तारीख को योजना की किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करती है। अगली किस्त का पैसा सभी लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा 10 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं के बैंक खाते में फिर से 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी।

अगली किस्त के लिए करना होगा यह जरूरी काम –

- Install Android App -

  • अगर आप मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला है और लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रही हैं, तो आपको अगली किस्त प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी काम को करना होगा।
  •  योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को अगली किस्त प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते के डीबीटी स्टेटस को चेक करना होगा। अगर आपका बैंक डीबीटी Inactive हो जाता है, तो आपको योजना की अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना में केवल डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ही महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं की न्यूनतम आयु 23 वर्ष एवं अधिकतम 60 वर्ष निर्धारित की गई है। अगर आपकी आयु अप्रैल 2024 तक 60 वर्ष पूरी हो जाती है, तो आपको योजना की अगले किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।
  • योजना की अगली किस्त प्राप्त करने से पहले आपको आधार समग्र केवाईसी की स्थिति की जांच करानी होगी। अगर आपका आधार समग्र केवाईसी नहीं पाया जाता है, तो आपको योजना की अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

इस प्रकार राज्य की महिलाएं योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए बताए गए निम्न कार्यों को अवश्य करें, अगली किस्त ट्रांसफर होने से पहले आप सभी महिलाओं को जरूरी काम को पूरा करना होगा। अन्यथा आपको अगली किस्त से वंचित किया जा सकता है।

________________________________

यह भी पढ़े –