ब्रेकिंग
Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2024: लाडली बहना योजना के लाभार्थी सूची हुई जारी, सिर्फ इन्हे मिलेगा अगली किस्त का लाभ

Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी सूची को जारी किया गया है। इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य की महिलाएं लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकती है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, केवल उन्हीं महिलाओं को राज्य सरकार योजना की अगली किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर करेगी।

अगर आप भी मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला है और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रही हैं, तो अब आपको योजना के तहत प्रदान की जाने वाली अगली किस्त का पैसा प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहिए। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, केवल उन्हीं महिलाओं को योजना की अगली किस्त का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

आगे इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले हैं। किस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। सारी जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2024 – 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया गया था इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। अब तक इस योजना में राज्य की महिलाओं को करीब 14 से अधिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना में राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को हर महीने लाभान्वित किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के तहत केवल लाभार्थी महिलाएं जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करती हैं। हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पात्र मानी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं की पात्रता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी सूची को जारी किया है, जिसे राज्य की महिलाएं ऑनलाइन देख सकती हैं।

- Install Android App -

ऐसे देखे लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची –

अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना योजना के लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहती है, तो इसके लिए आपको आगे बताई जा रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
3. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
5. यहां आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
6. जिले का चयन करने के बाद आपको अपनी तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय एवं आखिर में ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालय का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
7. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
8. आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
9. राज्य सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना योजना के लाभार्थी सूची में अगर आपका नाम पाया जाता है, तो आप इस योजना के तहत पात्र माने जाएंगे।
10. दिखाई दे रहे प्रिंट बटन पर क्लिक करके आप इस सूची का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

अगर आपका नाम भी जारी की गई लाभार्थी सूची में पाया जाता है, तो आप इस योजना की अगली किस्त का पैसा प्राप्त कर सकते हैं।