jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Ladli Behna Yojana लाड़़ली बहना योजना के रुपये खातों डालने से पहले सीएम चौहान ने उमा भारती का लिया अर्शीवाद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत एक करोड़ 20 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये आज से आने प्रारंभ हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाम छह बजे सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में 1200 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे, साथ ही बहनों से संवाद भी करेंगे। इसके पहले सीएम ने 10 june आज सुबह लाड़ली बहनों के साथ पौधा रोपण किया और इसके बाद पूर्व सीएम उमा भारती से मिल आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, आज का दिन मेरी ‘लाड़ली बहनों’ का दिन है। इस ऐतिहासिक दिन पर मैंने अपनी आदरणीय दीदी उमा भारती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली लाड़ली बहना तो मैं ही  हूं |

- Install Android App -

 पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा। सभी जिलों, गांव और वार्ड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। कहीं ढोल बजाए जाएंगे तो कहीं आतिशबाजी होगी। कहीं, घरों में दीपक जलाए जाएंगे तो कहीं बहनों के पांव पखारे जाएंगे। मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।