jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

झाबुआ में बड़ा हादसा, रेत से भरा ट्रक कच्चे मकान में घुसा, तीन लोगों की मौत

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में शनिवार रात को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने कच्चे मकान में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से बच्ची समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नेहा मीना ने एसडीएम भास्कर गाचले को हादसे स्थल पर भेजकर पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं।

- Install Android App -

ड्राईवर की लापरवाही से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। बताया जा रहा है कि रेत का अवैध परिवहन कर रहा (वाहन नंबर- जीजे 34 टी 9394) ट्रक झाबुआ के छोटा उदयपुर से राजगढ़ होते हुए झिरी गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान काली देवी थाना क्षेत्र के ग्राम फतीपुरा में चोरण माता घाट पर ड्राईवर की लापरवाही की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने कच्चे मकान में घुसा गया। जिससे ट्रक के दबने से बच्ची समेत पति-पत्नी की मौत हो गई. जिसके बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
हादसे के बारे में तब पता चला जब गांव के कुछ लोग सुबह टहलने के लिए वहां से गुजर रहे थे। जिसके बाद बाकी गांव वालों को हादसे की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिए।