jhankar
ब्रेकिंग
परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र

LIC Policy : क्या LIC के पास पड़ा है आपका पैसा? इस तरीके से कर सकते हैं क्लेम, जानें

LIC Policy : LIC ( Life Insurance Corporation of India ) के जरिए लोगों को कई तरह के प्लान पेश किए जाते हैं. इन प्लान के जरिए लोग लंबे समय तक इंवेस्टमेंट भी कर सकते हैं. साथ ही वित्तीय सुरक्षा भी लोगों के जरिए हासिल की जा सकती है. हालांकि लोगों के एक अहम बात के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में…

LIC Policy

आज के वक्त में लोगों के पास इंश्योरेंस होना काफी जरूरी है. लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस दोनों ही काफी फायदा पहुंचाते हैं. वहीं देश में LIC ( Life Insurance Corporation of India ) के जरिए कई प्रकार के इंश्योरेंस प्लान पेश किए जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को उसका फायदा भी मिलता है. हालांकि कई बार लोग इंश्योरेंस के पैसे को क्लेम नहीं कर पाते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे एलआईसी की राशि को क्लेम किया जा सकता है.

एलआईसी

- Install Android App -

दरअसल, एलआईसी ( Life Insurance Corporation of India ) के पास कई बार ऐसी पॉलिसियों का अमाउंट पड़ा रहता है जिनके पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है लेकिन उसके परिवार वाले उस अमाउंट को क्लेम नहीं करते, पॉलिसी करवाने के बाद लोग भूल जाते हैं, क्षति पूर्ति का दावा नहीं करते हैं. ऐसे में उस बकाया राशि को भी लोग एलआईसी में क्लेम कर सकते हैं. एलआईसी के जरिए लोगों को पॉलिसीधारक की अनक्लेमड अमाउंट पर क्लेम करने की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होगा.

ऐसे क्लेम करें अमाउंट

  • सबसे पहले एलआईसी ( Life Insurance Corporation of India ) की वेबसाइट पर जाएं.
  • एलआईसी की वेबसाइट को स्क्रॉल करके सबसे नीचे आ जाएं.
  • वहां Unclaimed Amounts of Policyholders का विकल्प दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा.
  • अब आपको एलआईसी पॉलिसी नंबर, पॉलिसी होल्डर का नाम, जन्म तारीख और पैन कार्ड नंबर की डिटेल देनी होगी.
  • पॉलिसी होल्डर के नाम और जन्म तारीख देना अनिवार्य है. इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अगर कोई बकाया राशि होगी तो उसकी जानकारी सामने आ जाएगी.

Life Insurance Corporation of India आती है दिक्कतें

दरअसल, कई बार Life Insurance Corporation of India पॉलिसीधारक पॉलिसी करवा लेता है और इसकी जानकारी अपने परिवार को नहीं देता है, जिसके बाद परिवार को पॉलिसीधारक की मौत के बाद इस बारे में जानकारी न होने से उनके जरिए क्लेम ही नहीं किया जाता है. वहीं कई बार पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज नहीं होने के कारण लोग क्लेम नहीं कर पाते हैं.