jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

रायसेन में सोम डिस्टलरीज यूनिट्स के लाइसेंस निलंबित, अवैध शराब परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

रायसेन। रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित सोम डिस्टलरीज को बुधवार रात आबकारी विभाग ने सील कर दिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सोम डिस्टलरी के खिलाफ लगभग 2 साल पहले देपालपुर के मामले को लेकर की गई है। इसमें अदालत ने फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित करते हुए सील करने के आदेश दिए थे। बुधवार शाम आबकारी कमिश्नर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सहित भोपाल से आए कुछ अधिकारियों ने सेहतगंज स्थित फैक्ट्री पहुंचकर सील करने की कार्रवाई की।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि नकली शराब परिवहन परमिटों एवं अवैध शराब का परिवहन करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश देपालपुर ने प्रकरण 21/2021, फाइलिंग 975/2021 में 23/12/2023 को फैसला दिया था, जिसमे मेसर्स सोम डिस्टलरीज प्रायवेट लिमिटेड सेहतगंज जिला रायसेन तथा मेसर्स सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड रोजराचक जिला रायसेन के प्रतिनिधि उमाशंकर शर्मा, जीडी अरोरा, दिनकर सिंह, मोहन सिंह तोमर एवं दीनानाथ सिंह डायरेक्टर, मेसर्स सोम डिस्टलरीज एण्ड ब्रेवरीज लिमिटेड, रोजराचक जिला रायसेन तथा अन्य को उक्त प्रकरण में पारित आदेश में उल्लेखित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया था।

आरोपीगणों ने मिलकर परमिट क्रमांक 10363, ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 5185 की बिल्टी और अनेकोनेक परमिट बुक की कूट रचना की थी। इसमें मदनसिंह द्वारा 5 फर्जी परमिट बुक, विरेन्द्र भारद्वाज द्वारा 272, रामप्रसाद मिश्रा द्वारा 25, प्रीति गायकवाड़ द्वारा 279, संजय गोहे 282, कैलाश बंगाली 29, मोहन सिंह तोमर 676, उमाशंकर 75 और दिनकरसिंह द्वारा 65 फर्जी परमिट की कूटरचना कर स्वयं को अथवा मेसर्स सोम डिस्टलरीज प्रायवेट लिमिटेड को लाभ पहुंचाने का काम किया गया था।