jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

सिवनी मालवा: नंदरवाड़ा मे बींच गाँव मे शराब दुकान नागरिक हो रहे परेशान! स्कूल की छात्राओ से होती है छेड़छाड़ जिम्मेदार चुप 

सिवनीमालवा। ग्राम नंदरवाड़ा मे शराब दुकान मुख्य मार्ग पर गाँव के बीच मे ही खुली हुई है। जहा हर समय शराबियों का जमघट लगा रहता है। दुकान के पास एक स्कूल है। जिसमे विद्यार्थी अध्ययनरत है स्कूल मे आने जाने वाली छात्राओं को यहा बैठे शराबी अश्लील हरकते करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ करते रहते है। छोटे बच्चों को स्कूल से लाने और घर ले जाने के लिए महिलाये यहां से निकलती है तो उनके साथ भी यह शराबी अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ करने से बाज नही आते है। नंदरवाड़ा गाँव के आस पास बहुत से गाँव लगे हुए है। जहा से शराब खरीदने आने वाले और दुकान के बाहर ही शराब पीने वाले शराबी गाँव की महिलाओ ओर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते रहते है।

- Install Android App -

ग्राम वासी जब उन्हे ऐसा करने से रोकते है तो यह शराबी उनके साथ मारपीट करने पर उतारु हो जाते है। शासन के नियमों का यहां खुलेआम मखोल उड़ाया जा रहा है। शासन का नियम है कि स्कूल के आसपास शराब दुकान होना चाहिए लेकिन नंदरवाड़ा गाँव मे स्कूल के पास ही शराब दुकान खुली हुई है और शराबी यहां धमाचौकड़ी करते रहते है। जिसके कारण गाँव मे कभी भी कोई बड़े विवाद से इंकार नही किया जा सकता है। ग्रामीणों ने शासन से तत्काल उक्त शराब दुकान को बीच गाँव, स्कूल के पास से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की यदि शराब दुकान यहां से नही हटाई गयी तो उग्र आंदोलन ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा ग्राम के लाल रामलाल ने बताया कि शिकायत के बाद भी शराब दुकान नहीं हट रही है।