मुलताई के चार पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान कराने का प्रस्ताव भेजा –
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल : लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के बाद वापिस जिला मुख्यालय लौट रहे मतदल कर्मियों की बस में आग लग गई थी। मतदान दल कर्मचारियों खिड़की के कांच तोड़कर बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बस में मतदान केद्रो से लाई जा रही सामग्री भी थी। इनमें से दो केंद्रो की सामग्री सुरक्षित है। चार केंद्रो की सामग्री को नुकसान पहुचा है। इस घटना को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी थी। इसके आधार पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग को मुलताई के चार पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान कराने का प्रस्ताव भेजा है।
आग लगने से दो मतदान केंद्रों की सामग्री पूरी तरह से सुरक्षित बच गई है । जबकि चार केंद्रों की कुछदृकुछ सामग्री जल गई है। बस से कूदने के कारण कुछ कर्मचारियों को आंशिक चोट आई है। सभी को दूसरे वाहन से सुरक्षित लाया गया है।
______________
यह भी पढ़े –
- बलराम तालाब निर्माण योजना 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए शुरू की योजना, देखें पूरी जानकारी
- सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (04.05.24)
- प्रसूति सहायता योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 16,000 रुपए देखें पूरी जानकारी
- Ladli Laxmi Yojana: इस योजना के तहत बेटियो को मिलेंगे 01 लाख रुपए, देखे पूरी जानकारी

