jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Mandla News : बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 02 लोगों की मौत 05 लोग घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंडला : देर रात NH 30 पर शादी के कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 02 लोगों की मौत 05 लोग घायल हो गए। दुर्धटना में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोतला निवासी मुन्ना भारतीया के बेटे सुरेश की शादी में 11 लोग बोलेरो क्रमांक एमपी 04 बीए 8456 में बैठकर बिजी गांव से जंगलिया शादी में जा रहे थे। एनएच 30 पर उत्सव ढाबा के पास सामने से जबलपुर से आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी 19एचए 5179 ने बोलेरो को सामने से सीधी टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में चीख पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में रोशन पिता के गेंदा लाल जाति गौड उम्र 24 वर्ष निवासी बीजे गांव पोतला व दूसरा मृतक बाबूराम पिता हेमंत भारतीय जाति बैग उम्र 28 मजगांव पोतला निवासी जीप चालक था। शिव प्रसाद पिता हीरा सिंह मरावी उम्र 32 वर्ष टिकरिया, लोटन पिता चेतराम मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी विजय गांव, पारस पिता ओंकार अमृतसर ग्राम विजय गांव, धर्मेंद्र प्रताप विष्णु मरावी उम्र 25 वर्ष निवासी विजय गांव, सुरेश पिता जगदीश उम्र 18 वर्ष ग्राम सलैया के निवासी थे। इन सभी को जबलपुर रेफर किया गया है।

ट्रक चालक हुआ फरार –

पुलिस द्वारा ट्रक चालक तलाश की जा रही है पुलिस प्रार्थी गेंदालाल पिता मोहन उम्र 50 वर्ष निवासी विजयगांव की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शेष पांच लोगों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में किया जा रहा है। इसमें थाना टिकरिया के थाना प्रभारी टीआइ एस आर जमरा के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक विसराम कटारेएप्रधान आरक्षक शालिग्राम ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –