jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Looop Lapeta: रिलीज हुआ तापसी पन्नू की ‘लूप लेपटा’ का ट्रेलर, इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम

नई दिल्ली, जेएनएन। रश्मि रॉकेट और हसीन दिलरुबा के बाद अब तापसी पन्नू की एक और फिल्म रिलीज को तैयार है। ताहिर राज भसीन और तापसी पन्नू इस साल ‘लूप लपेटा’ से अपना खाता खोल रहे हैं। फिल्म का काफी धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। निर्देशक आकाश भाटिया कि यह फिल्म जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ की ऑफिशियल बॉलीवुड रीमेक है। ट्रेलर से साफ है कि पूरी फिल्म में तापसी भागती ही रहती हैं।

इस दिन होगी रिलीज 

4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रही ‘लूप लपेटा’ के मेकर्स ने लोहड़ी के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, ’50 लाख 50 मिनट ️ क्या सावी समय रहते सत्या को बचा सकती है? @tahirrajbhasin.. लूप लापेटा, सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया फीचर और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, @bhatiaaakash द्वारा निर्देशित, 4 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर आ रही है। #लूपलापेटा..। यहां देखें ट्रेलर..

- Install Android App -

तापसी ने दिए बोल्ड सीन

फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही ताहिर राज भसीन और तापसी पन्नू के इंटिमेट सीन हैं। कुछ डायलॉग भी हैं जिन्हें सुनकर लगता है कि तापसी और उनके बॉयफ्रेंड किसी मुसीबत में फंस गए हैं। गलत चक्करों में फंसे ये दोनों कैसे खुद को इससे बाहर निकालते हैं और 50 लाख और 50 मिनट का क्या सीन है ये तो 4 फरवरी को ही पता चलेगा। एक बात को तय है कि तापसी को फिल्मों में बोल्ड सीन से बिल्कुल परहेज नहीं है, ये उन्होंने हसीन दिलरुबा में ही साबित कर दिया था।

फिल्म को बताया ‘अजीब कॉमेडी’

इस बीच, तापसी ने हाल ही में लूप लपेटा के बारे में खुलकर बात की और इसे एक अजीब कॉमेडी बताया। उन्होंने कहा, ‘लूप लपेटा भारतीय सिनेमा में अब तक पढ़ी या देखी गई सबसे विचित्र कॉमेडी में से एक है। यह खुशी की बात है कि ‘लूप लपेटा’ नेटफ्लिक्स पर आ रहा है क्योंकि मैं चाहती हूं कि दर्शक (ओटीटी) इसे देखें।