jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Lucknow: श्री राम जी उन सभी के शत्रु थे जो अनैतिक कार्य में लिप्त रहें – डां.कौशलेन्द्र पाण्डेय

लखनऊ : संत कुटी पलटूराम मंदिर सतरिख रोड चिनहट लखनऊ श्री मद् भगवद् फाउंडेशन द्वारा आयोजि चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने सुदामा चरित्र का प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया। सुदामा चरित्र का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा सुनाते डांस कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कभी भी मित्र के साथ धोखा नही करना चाहिए। डां कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा सुग्रीव और विभीषण से मित्रता कर राम ने उसे आजीवन निभाया‌।सुग्रीव को न्याय दिलाने में राम ने अहम भूमिका निभाई तो रावण का वध कर विभीषण को राजा बनाया‌।
राम उन सभी के शत्रु थे जो अनैतिक कार्य में लिप्त रहे। राम ने राक्षसों का वध करके आमजनों को सुखमय जीवन प्रदान किया और भयमुक्त समाज की कल्पना को साकार किया उन्होंने यह भी बताया कि भागवत कथा ही ऐसी कथा है, जिसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है। भगवान कृष्ण के सामान कोई सहनशील नही है। क्रोध हमेशा मनुष्य के लिए कष्टकारी होता है।इसके साथ कथा के अंतिम दिन श्री कृष्ण लीला में श्री कृष्ण का जन्म, बाल कथा, मधुवन में गोपियों के साथ रास-लीला उसके बाद कंश वध आदि गाथाओ का वर्णन हुआ। कथा में मन-मुग्ध होकर महिला मंडल ने नृत्य भी किया। ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री ने कथा का श्री कृष्ण की आरती के साथ समापन करते हुए श्रद्धालुओं को अगले दिन भण्डारे के लिए आमंत्रित किया। खूशबू दिनेशानंद मुख्य यजमान राजेश पाठक नीतू पाठक हैं।