jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

मध्य प्रदेश मौसम चेतावनी: अगले 4 दिन बारिश, तेज हवाओं और ओलों की संभावना बनी

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मध्य प्रदेश में बादल-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसका असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में देखने को मिलेगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

आने वाले दो दिनों में तापमान में भी 2 से 3 °C तक गिरावट होने का अनुमान है। ​बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में कटी रखी या खड़ी रबी की फसलों (गेहूं, चना, सरसों) को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। शनिवार (28 मार्च 2026) को नर्मदापुरम में तापमान 38.5 °C दर्ज किया गया। रतलाम में 38.2 °C व खरगोन में 38 °C रहा।

नए सिस्टम का दिखेगा असर, 1 अप्रैल तक बारिश

- Install Android App -

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 167 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं प्रवाहित हो रही हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से 31 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में मेघगर्जन-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 1 अप्रैल से सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा हालांकि कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

29 से 31 मार्च के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट

29 मार्च (रविवार): ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में हल्की से मध्यम बारिश। इंदौर, उज्जैन और मालवा-निमाड़ में बूंदाबांदी और तेज हवा।
30 मार्च (सोमवार): भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर।
31 मार्च (मंगलवार): भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।