jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Malaika Arjun Patchup : मलाइका अरोड़ा ने नए पोस्ट के साथ ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज

Malaika Arjun Patchup : लंच डेट के लिए एक रेस्तरां में एक साथ देखे जाने के बाद, मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने सोमवार को एक पोस्ट शेयर की, जिससे ऐसा लगता है कि वह एक्टर अर्जुन कपूर ( Actor Arjun Kapoor ) के साथ ब्रेक-अप की अफवाहों को खारिज कर रही हैं।

Malaika Arjun Patchup

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मलाइका ( Malaika ) ने अमेरिकी कॉमिक स्ट्रिप ‘पीनट्स’ के कार्टून कैरेक्टर स्नूपी की एक फोटो शेयर की और उस पर लिखा था : “उन लोगों के करीब रहें जो सनसाइन की तरह महसूस करते हैं।”

- Install Android App -

रविवार को मलाइका और अर्जुन ( Malaika Arjun ) को एक साथ लंच डेट पर साथ देखा गया। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर घूमते हुए देखा गया। मलाइका ने वाइट आउटफिट पहनी हुईं थी, वहीं अर्जुन ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस लुक कैरी किया हुआ था।

खबरें थीं कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप ( Arjun and Malaika breakup ) हो गया हैं और अर्जुन अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं।

हालांकि, कुशा, जिनका हाल ही में जोरावर सिंह अहलूवालिया से ब्रेकअप हुआ है, ने ऐसी खबरों से इनकार किया।

अर्जुन को डेट करने से पहले मलाइका की शादी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई और अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान से हुई थी। 1998 में शादी करने के बाद, उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।