jhankar
ब्रेकिंग
अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत विश्वकर्मा जयंती 2026 - सृष्टि के प्रथम शिल्पकार को नमन हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला

Mandsour News: अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर ट्रक ढाबे में घुसा हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर : वाहन को सुरक्षित चलाना आवश्यक होता है अगर थोड़ी भी लापरवाही की तो अंजाम बुरा होता है। लापरवाही से हादसा होते है और जान माल का नुकसान होता हैं। ऐसा ही एक हादसा महू नीमच राजमार्ग पर ग्राम बरखेड़ा के पास गुरुवार की दोपहर में हो गया। जहां गलत दिशा में आ रहा एक ट्रक सड़क से उतरकर ढाबे में घुस गया। इस हादसे में एक महिला व एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ढाबा संचालक व एक महिला गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर में ढाबा संचालक की भी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है चालक की तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

पुलिस ने किया ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज –

मल्हारगढ़ पुलिस ने बताया कि इस हादसे में ढाबे मे बैठे ओमप्रकाश भांभी, कालीबाई मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ढाबा संचालक लालचंद मोगिया एवं लीलाबाई मोगिया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान गुरुवार को लालंचद मोगिया की भी मौत हो गई है। वहीं लीलाबाई घायल है। मल्हारगढ़ पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस वाहन चालक की खोज कर रही है। अभी तक उसकी कोई जानकारी नही मिल पाई |