jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार में पटाखे से भीषण आग, 20 दुकानें जलकर खाक, तीन गंभीर

धार। त्योहार के बीच जिले के गंधवानी साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पटाखे से लगी आग ने देखते ही देखते 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। मौके पर मची भगदड़ के बीच दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गईं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 4:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में छह घायल हुए हैं, जिनमें तीन की झुलसने से हालत गंभीर बनी है।

- Install Android App -

स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, बच्चों ने एक दुकान पर पटाखा जलाया था, जिससे आग भड़क गई। लपटों ने कुछ ही मिनटों में आस-पास की दुकानों को घेर लिया। आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पास में बने 5 मकान भी आग की चपेट में आ गए, जबकि एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के वक्त हाट बाजार में लगभग 2 हजार लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही आग फैली, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घायल को धार किया गया रेफर
डॉ. भव्या वास्केल ने बताया कि मालसिंग (45), संतुबाई (42) और कालू (55) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल धार रेफर किया गया है। इसके अलावा डेबर सिंह (55), मेह सिंह (35) और सारीबाई को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।