jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

बांग्लादेश की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 लोगों के उड़े चीथड़े

ढाका। बांग्लादेश में जबसे अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस बने हैं तब भी आगजनी और हिंसा की खबरें लगातार आ रहीं हैं। जिस दिन लगता है आज सब कुछ ठीक है उसी दिन कोई ऐसा हादसा हो जाता है जिससे एक नई दहशत फैल जाती है। बीते रोज सब कुछ ठीक रहा तो एक कपड़ा फैक्ट्री में पहले आग लगी फिर तेज धमाका हुआ और 16 लोगों की चीथड़े उड़ गए। ढाका के मीरपुर इलाके में मंगलवार दोपहर एक भीषण आग ने तबाही मचा दी। सात मंजिला कपड़ा फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग ने कुछ ही मिनटों में बगल के केमिकल गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग झुलस गए या लापता हैं। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहे।

- Install Android App -

बता दें कि बांग्लादेश में फायर सेफ्टी मानकों की लचर व्यवस्था कोई नई बात नहीं है। हर साल ऐसी कई घटनाएं सैकड़ों जिंदगियां निगल जाती हैं। 2013 के राणा प्लाजा हादसे में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। टेक्सटाइल उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। फायर सर्विस निदेशक ताजुल इस्लाम चौधरी ने बताया कि ‘दूसरी और तीसरी मंजिल से अब तक 16 शव निकाले गए हैं। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फैक्ट्री के बगल में स्थित गोदाम में ब्लिचिंग पाउडर, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और प्लास्टिक जैसे रसायन रखे थे, जिससे आग और तेजी से फैल गई। करीब 12 दमकल इकाइयों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया, लेकिन रासायनिक गोदाम में आग देर तक सुलगती रही। बचाव अभियान में बांग्लादेश आर्मी, पुलिस और बॉर्डर गार्ड के जवान भी शामिल हुए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल था। कई लोग अपने लापता परिजनों की तस्वीरें लेकर मलबे के पास पहुंचे, इस उम्मीद में कि शायद कोई चमत्कार हो जाए।फायर अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया कि आग के कारणों की जांच जारी है। अभी यह साफ नहीं कि फैक्ट्री और गोदाम के पास संचालन का लाइसेंस था या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम गैरकानूनी रूप से चलाया जा रहा था। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।’ पुलिस और सेना ने फैक्ट्री मालिकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को सभी जरूरी मदद और जांच के आदेश दिए।