jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

राजसी ठाठ बाट से निकली माता उमा की सवारी

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन मंगलवार को भक्ति और आस्था के रंग में रंगी दिखाई दी। माता उमा की सवारी जब शाही ठाठ-बाट के साथ निकली तो माहौल जयकारों से गूंज उठा. महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और भक्तों ने फूलों की वर्षा कर माता का भव्य स्वागत किया।

रजत पालकी में सवार माता उमा
परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन (मंगलवार) शाम भगवान श्री महाकालेश्वर की तरह माता उमा भी नगर भ्रमण पर भक्तों को दर्शन लाभ देने निकली। माता उमा साल में एक बार रजत पालकी में सवार होकर राजसी ठाठ-बाट से निकलती हैं। माता की सवारी निकलने के पहले मंदिर के सभा मण्डप में पूजन-अर्चन हुआ। माता को मंदिर के मुख्य द्वार पर मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी।

- Install Android App -

राजसी सवारी पर भक्तों ने की फूलों की वर्षा
सवारी के साथ घुड़सवार, पुलिस बल, फूलों की वर्षा करते भक्त, नाचते गाते अलग अलग भेष धारण कर आए भक्त, पालकी उठाते कहार देखते ही बनते थे। इसके अलावा सेवा करते पुजारी पुरोहित, व्यवस्था संभालते पुलिस प्रशासन एवं मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी, शंख नाद की गूंज, तोप की आवाज, रंगोली बनाते कलाकार ने सवारी की शोभा को और बढ़ाया।

हर साल मनाया जाता है उमा सांझी महोत्सव
महाकाल मंदिर के महेश पुजारी ने बताया, ”श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रत्येक वर्ष उमा सांझी महोत्सव मनाया जाता है। ये पर्व इस वर्ष 17 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक श्री महाकाल मंदिर में मनाया गया था। महोत्सव में 5 दिनों तक मंदिर में उमा माता का विशेष पूजन हुआ, संजा उत्सव व अन्य कई सांस्कृतिक आयोजन मंदिर में हुए। उत्सव के समापन के बाद प्रत्येक वर्ष अनुसार, माता उमा नगर भ्रमण पर उमा सांझी महोत्सव के समापन के अगले दिन भक्तों को दर्शन लाभ देने पहुंची। मंगलवार को धर्म नगरी में आनंद उत्साह का माहौल रहा।”