jhankar
ब्रेकिंग
म्यांमार में दिन दहाडे़ बाजार के पास भीषण बमबारी 49 की मौत एसडीएम जनसुनवाई में अतिक्रमण और धोखाधड़ी के मामले, 11 आवेदन आए हंडिया : रिद्धनाथ घाट पहुंचने से पहले ‘नाली यात्रा’ जरूरी! आंगनबाड़ी के पास कई दिनों से जमा पानी बना... बैलगाड़ी दौड़ मे छोटी हरदा के प्रहलाद पटेल की बैलजोड़ी ने एक ही दिन में दो जिलों में दिखाया जलवा उज्जैन: अभी शाही मस्जिद के पास माहौल शांत है शासकीय हाईस्कूल मोरगढी़ मे हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा

शासकीय हाईस्कूल मोरगढी़ मे हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

होनहार 2 टॉपर्स को मिली स्कूटी, 8 होनहारों को दिया लैपटॉप

मकडाई एक्सप्रेस 24 मोरगढ़ी। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत सोमवार को शासकीय हाईस्कूल परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटर और लैपटॉप वितरित किए गए।

वाणिज्य संकाय में 88 प्रतिशत अंक लाने वाली मुक्तापुर की सलोनी पिता गिरीशंकर गौर को स्कूटी मिली। वहीं कला में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले सांवलखेड़ा के जितेश पिता सुरेश को भी स्कूटी प्रदान की गई। अतिथियों ने दोनों विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

- Install Android App -

इसके अलावा विद्यालय के 8 विद्यार्थियों को परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर लैपटॉप दिए गए। इनमें शिवानी पिता संतोष, आरिफ पिता सूरज, अमित पिता शांतिलाल, दुर्गा पिता गुलाब, शिवानी पिता किशन, मनीष पिता मंगल, कमलेश पिता नारायण, नितेश पिता संजू लाल शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दिनेश जगताप ने विद्यार्थियों से पढ़ाई में मेहनत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। परिवार और गांव का नाम रोशन करने की बात कही।

मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सरिता बस्तरवार, विधायक प्रतिनिधि चम्पालाल धुसारे, मोहम्मद हुसैन खत्री, विष्णु भाई, हजारीलाल धुर्वे, सरपंच मिश्रीलाल कलमे, सचिव रामनारायण राजपूत, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।