jhankar
ब्रेकिंग
म्यांमार में दिन दहाडे़ बाजार के पास भीषण बमबारी 49 की मौत एसडीएम जनसुनवाई में अतिक्रमण और धोखाधड़ी के मामले, 11 आवेदन आए हंडिया : रिद्धनाथ घाट पहुंचने से पहले ‘नाली यात्रा’ जरूरी! आंगनबाड़ी के पास कई दिनों से जमा पानी बना... बैलगाड़ी दौड़ मे छोटी हरदा के प्रहलाद पटेल की बैलजोड़ी ने एक ही दिन में दो जिलों में दिखाया जलवा उज्जैन: अभी शाही मस्जिद के पास माहौल शांत है शासकीय हाईस्कूल मोरगढी़ मे हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा

उज्जैन: अभी शाही मस्जिद के पास माहौल शांत है

उज्जैन के शाही मस्जिद केस में फर्जी AI वीडियो बनाने वाले 5 यूट्यूबर पर FIR, समझौते के बाद भी फैलाई थी अफवाह

_मस्जिद के चारों ओर लोहे की सेंट्रिंग और मचान लगा दिया गया है। कमेटी के लोग खुद ही हिस्सा हटा रहे हैं। मौके पर 2500 से ज्यादा पुलिस, RAF, घुड़सवारी पेट्रोलिंग और ड्रोन निगरानी है।_

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। शहर के छत्री चौक में गोपाल मंदिर के पास स्थित शाही मस्जिद का मामला सिंहस्थ 2028 और उज्जैन विकास प्लान 2035 से जुड़ा है। कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण में मस्जिद के जमत खाने, एक मीनार और कुछ दुकानों का हिस्सा आ रहा था। नगर निगम ने 9.5 फीट हिस्सा हटाने का नोटिस दिया था, जिसके खिलाफ कमेटी हाईकोर्ट गई थी।

हाईकोर्ट में समझौता हो गया

28 सितंबर को हाईकोर्ट इंदौर बेंच में जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की बेंच में दोनों पक्षों में सहमति बन गई। तय हुआ कि 9.5 फीट की जगह सिर्फ 3 फीट यानी 9×4 फीट हिस्सा ही लिया जाएगा और वह भी नगर निगम नहीं, मस्जिद कमेटी खुद हटाएगी। मीनार को परिसर के अंदर ही शिफ्ट किया जाएगा। दुकानों के बदले वैकल्पिक व्यवस्था, अतिरिक्त FAR, TDR और नियमानुसार मुआवजा मिलेगा। कमेटी के वकील कुलदीप पाठक ने कोर्ट में कहा कि काम शुरू कर दिया गया है।

समझौते के बाद AI फेक वीडियो से बिगड़ा माहौल

समझौता रविवार रात हो गया था, लेकिन सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर AI से बने फर्जी वीडियो वायरल कर दिए गए। इन वीडियो में JCB से पूरी मस्जिद गिराते हुए दिखाया गया, जबकि मौके पर कमेटी खुद सिर्फ 3 फीट हिस्सा हटा रही थी। इसी फेक वीडियो से लोग भ्रमित हुए और छत्री चौक पर भीड़ जमा हो गई, पथराव हुआ।

शहर काजी खलील उर रहमान और कलेक्टर रोशन सिंह ने तुरंत वीडियो जारी कर अपील की कि मामला सुलह से हल हो चुका है, फर्जी रीलों पर ध्यान न दें।

5 यूट्यूबर ,इन्फ्लुएंसर पर FIR, 8 केस दर्ज

- Install Android App -

उज्जैन पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन लिया है। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार –

– 3 थानों में कुल 8 FIR दर्ज की गई हैं, 20 लोग आरोपी हैं।

– इनमें 5 सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं जिन्होंने AI जनरेटेड भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए थे।

– पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है, कई की गिरफ्तारी हुई है।

– 100 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स को रिपोर्ट किया गया है।

– CCTV, ड्रोन और मोबाइल फुटेज से पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।

– शहर काजी की शिकायत पर भी एक अलग FIR दर्ज हुई है।

मौके की वर्तमान स्थिति

29 सितंबर दोपहर तक मस्जिद के चारों ओर लोहे की सेंट्रिंग और मचान लगा दिया गया है। कमेटी के लोग खुद ही हिस्सा हटा रहे हैं। मौके पर 2500 से ज्यादा पुलिस, RAF, घुड़सवारी पेट्रोलिंग और ड्रोन निगरानी है। कलेक्टर का कहना है कि शहर में पूरी तरह शांति है और काम अगले 7-8 दिन चलेगा। प्रशासन ने कहा कि सिंहस्थ के लिए 80 से ज्यादा धार्मिक स्थलों का इसी तरह चौड़ीकरण हो रहा है, जिनमें ज्यादातर मंदिर हैं, यह किसी एक समुदाय के खिलाफ कार्रवाई नहीं है।