jhankar
ब्रेकिंग
म्यांमार में दिन दहाडे़ बाजार के पास भीषण बमबारी 49 की मौत एसडीएम जनसुनवाई में अतिक्रमण और धोखाधड़ी के मामले, 11 आवेदन आए हंडिया : रिद्धनाथ घाट पहुंचने से पहले ‘नाली यात्रा’ जरूरी! आंगनबाड़ी के पास कई दिनों से जमा पानी बना... बैलगाड़ी दौड़ मे छोटी हरदा के प्रहलाद पटेल की बैलजोड़ी ने एक ही दिन में दो जिलों में दिखाया जलवा उज्जैन: अभी शाही मस्जिद के पास माहौल शांत है शासकीय हाईस्कूल मोरगढी़ मे हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा

बैलगाड़ी दौड़ मे छोटी हरदा के प्रहलाद पटेल की बैलजोड़ी ने एक ही दिन में दो जिलों में दिखाया जलवा

हरदा | जिले के छोटी हरदा निवासी प्रहलाद पटेल जैवल्या की बैलजोड़ी ने एक ही दिन में दो अलग-अलग जिलों में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

51 हजार का इनाम जीता

- Install Android App -

दौड़ प्रेमी विजय जैवल्या ने बताया, खंडवा जिले के ग्राम टाकली कला में 7 शाल-आसरह माता मैदान पर विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए था। इसमें प्रहलाद पटेल जैवल्या की जोड़ी पहले नंबर पर रही। पूनम मांझू सालाखेड़ी और अशोक पटेल कुंडागांव की जोड़ी दूसरे नंबर पर रही। रामनिवास पटेल खमलाय की जोड़ी तीसरे नंबर पर रही।

इसी दिन नर्मदापुरम जिले की माखननगर तहसील के ग्राम खिड़िया में जय ज्वाला बाबा सेकंड पट प्रतियोगिता हुई। यहां भी प्रहलाद पटेल जैवल्या की जोड़ी पहले नंबर पर रही। राजेश पंवार जामली और अभिषेक बान्ता लोरास की जोड़ी दूसरे नंबर पर रही। राजेश पंवार जामली की जोड़ी तीसरे नंबर पर रही।

दोनों प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण और बैलगाड़ी दौड़ के शौकीन मौजूद रहे।