jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

दूध, पनीर, रोटी-पराठा पर लगेगा 0% GST, आम आदमी को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक हो रही है। बैठक में टैक्स स्लैब को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजों पर से जीएसटी पूरी तरह हटा दिया जाएगा। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में जीएसटी स्लैब में बदलाव का संकेत दिया था। अब इस मीटिंग में उस पर मुहर लग सकती है।

किन चीजों पर लगेगा 0% टैक्स?

सूत्रों के मुताबिक जीएसटी काउंसिल आम जनता की जेब हल्की करने के लिए 47 रोजमर्रा की वस्तुओं को 0% टैक्स स्लैब में लाने पर विचार कर रही है। इस सूची में शामिल हैं:

दूध

बिना पैकेट वाली पनीर

पिज्जा ब्रेड

खाखरा

रोटी और पराठा

- Install Android App -

पेंसिल और बॉक्स जैसे शैक्षणिक सामान

– फिलहाल इन पर 5% से 18% तक जीएसटी लग रहा था, लेकिन अब पूरी तरह टैक्स फ्री किए जाने की संभावना है। इससे छात्रों और आम उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी।

जीएसटी स्लैब में बड़े बदलाव

बैठक में स्लैब स्ट्रक्चर में भी बड़ा सुधार किया जा सकता है।

28% और 12% स्लैब खत्म किए जाएंगे।

28% स्लैब की 90% चीजें 18% में लाई जाएंगी।

12% स्लैब की 99% चीजें 5राहत% में शिफ्ट होंगी।

अब केवल 5% और 18% के दो प्रमुख स्लैब रह जाएंगे।

तीसरा 40% का स्लैब सिर्फ लग्जरी सामान पर लागू होगा।