ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश साड़ी पहन घूंघट में अपने घर में था बैठा ! पुलिस पहुंची तो ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP इंदौर : राष्ट्रीय पर्व पर कुछ असामाजिक तत्वों ने देश विरोधी लगाए नारे, पुलिस ने सँभाला मोर्चा, विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार इंदौर।
15 अगस्त पर इंदौर में झंडा फहराने के दौरान विवाद के हालात बन गए। पूरा मामला तेजाजी नगर इलाके का है।दो पक्षो के विवाद में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। विवाद में दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना के बाद एसपी, एएसपी और टीआई मौके पर पहुंचे।

, नायता मुंडला में कावेरी बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद भारत माता के नारे लगाने पर विवाद हुआ। यहां कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। मामले ने तूल पकड़ा, तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद यहां भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर एक संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की गई।

- Install Android App -

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना पर एसपी आशुतोष बागरी समेत अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा। घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी के मुताबिक, स्थिति काबू में कर ली गई है। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। देश विरोधी नारे लगाने वाले और उत्पात करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, पत्थरबाजी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के 15-15 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोग नामजद हैं। घटना के बाद कई हिंदूवादी संगठन थाने पर पहुंच गए थे। इसके बाद सद्दाम, सोहेल, शादाब, इमरान, रफीक, रजा भाइयों समेत 8 नामजद आरोपी हैं। 3 लोगों को हिरासत में लिया है।