ब्रेकिंग
Ladli bahna yojna :मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !  

MP कांग्रेस ने जारी किया 112 पेज का ‘वचनपत्र’, जनता से किए 973 वादे

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे ‘वचनपत्र’ नाम दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इस वचनपत्र को प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें किसानों का कर्ज 10 दिन के अंदर माफ, बिजली बिल आधा करना, बच्चियों के विवाह के लिए 51 हजार की सहायता राशि और मेड इन मध्यप्रदेश समेत 973 घोषणाएं शामिल हैं।

वचनपत्र में शामिल घोषणाएं…

- Install Android App -

  • प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया। 112 पेज के इस वचन पत्र में 973 घोषणाएं हैं। पार्टी का फोकस इनमें से 75 घोषणाओं पर है।
  • कांग्रेस के वचनपत्र में सबसे खास 81 लाख किसानों का  75 हजार 800 करोड़ कर्ज़ माफ करने का वादा है। साथ ही  किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण भी वापस लिए जाएंगे।
  • किसान, युवा, महिला, मजदूर, एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य, व्यापारी और उद्योगों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं।
  • हर परिवार के एक बेरोजगार युवा को प्रतिमाह दस हजार रुपए दिया जाएगा।
  • वचन पत्र में प्रदेश को खुशहाल और समृद्ध बनाने का वादा जनता से किया गया है।
  • वचन पत्र में यूपीए सरकार के समय में बनाए गए स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करने का वादा भी किया गया है।
  • सिंचाई के लिए बिजली की दरों को आधा करने और नई फसल बीमा योजना लागू करने का वादा भी पार्टी ने किया है।
  • इस वचन पत्र में कांग्रेस ने विधान परिषद का गठन करने का ऐलान किया है।
  • भ्रष्टाचार, माफिया राज खत्म करेंगे। इसके लिए जन आयोग का गठन करेंगे, इसमें पत्रकार, वकील और सम्मानित नागरिकों को सदस्य बनाया जाएगा।
  • घर की रसोई सस्ती करेंगे।
  • वकीलों और पत्रकारों के लिए सुरक्षा अधिनियम लाया जाएगा। 60 साल उम्र से अधिक के पत्रकारों को 10 हजार रुपए मासिक दिया जाएगा।

भाजपा पर बोला हमला
वचनपत्र जारी करने के बाद कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र को मात्र एक जुमला बताया और कहा कि ये वचनपत्र नहीं बल्कि जनता को अगले 15 सालों तक ठगने वाला जुमलापत्र है।