jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

MP BIG BREAKING : घर मे सो रही महिला की धारधार हथियार से हत्या, 15 वर्षीय पुत्र भी घायल मिला

के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार
सिवनी मालवा। ग्राम गडरिया में एक महिला की हत्या हो गई है। वही उसके 15 वर्षीय पुत्र भी घायल अवस्था मे मिला है। हत्या की खबर सुनकर आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार सुबह जानकारी लगते ही पुलिस बल घटनास्थल ग्राम गडरिया पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गडरिया में विजय सिंह पटेल के घर काम करने वाली महिला पपीता बाई पति राम सिंह उम्र 35/40 वर्ष की हत्या की गई है।
महिला के सिर पर चोट के निशान और खून से लथपथ चेहरा दिखाई दिया जिससे प्रतीत होता है कि महिला की हत्या हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी सौम्या अग्रवाल थाना प्रभारी जितेंद्र यादव सहित एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया है।

- Install Android App -

हालांकि अब तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है।पुलिस का कहना है कि बिना पीएम रिपोर्ट और मामले की छानबीन के अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगा।महिला के सिर में धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान है वहीं महिला खून से सनी नजर आई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वही उसके साथ सो रहा लड़का संजय 15 वर्ष भी घायल है उसको इलाज के लिए होशंगाबाद भेजा गया है पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है जल्दी आरोपी पकड़ा जाएगा।