jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

अधूरा सार्वजनिक शौचालय कागजो में पूर्ण, राशि भी निकल गई

सुनील जाट की रिपोर्ट

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार करताना ।  टिमरनी विकासखंड की ग्राम पंचायत गोंदागांव कला में सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ के तहत ग्रामीणो के लिए सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण काम बहुत दिनों से अधूरा पड़ा हुुआ है। बाहर से तो लगता हैं पूरा कंपलीट हो गया मगर हकीकत में यह अंदर से अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं इसके आस पास भी साफ सफाई नही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्य को लेकर अपनी कोई भी जबाबदारी नही निभा रहा है।एक दूसरे पर काम को टाला जा रहा है।मामले के संबंध में सहायक सचिव का कहना है कि सचिव को पता है उनसे मेरी बात हुई तो उनका कहना है कि मिस्त्री ने काम अटका रखा है काम की लागत 343000 कार्य पूर्ण बता रहे है। अधूरा सार्वजनिक 0 कार्य पूर्ण बता रहे है।।

बड़ा सवाल तो यह उठता है कि जब निर्माण कार्य अधूरा है तो सबंधित इंजीनियर व सरपंच सचिव ने इसकी राशि पूरी कैसे निकाल ली। यहां जनपद के अधिकारियों को भी गुमराह किया गया। और झूठी जानकारी पंचायत दर्पण पर भी दे दी गई है।  यह जांच का विषय है। अगर इसके अलावा इस ग्राम पंचायत के प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास व शौचालयों की जांच की जाय तो यहां के निर्माण कार्य व विकास के दावों की सच्चाई सामने आ जायेगी।