ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी में धरना: हरदा किसान कांग्रेस ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम... रहटगांव : मकान का काम करते समय 35 वर्षीय युवक की 11 KV विद्युत लाइन से टकराने से मौत !  मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग ! मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत यहां मंदिरों के बाहर मांस की दुकान को लेकर आखिर क्यों नहीं होता विवाद मध्यप्रदेश में एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा !  राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका थाईलैंड-कंबोडिया 'जंग' दूसरे दिन भी जारी, 14 की मौत पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान

Mp Big News: दोस्त के विवाद में बेकसूर नाबालिग को घेरकर मार दी गोली, CCTV में कैद हुए हत्यारे !

ग्वालियर : ग्वालियर में बीती रात एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग किशोर अपने दोस्त के विवाद में उसका साथ देने गया था। यहां पर विवाद बड़ा तो जिसके लिए गया वो दोस्त अपनी जान बचाकर भाग गया। और बेकसूर नाबालिग को छह बदमाशों ने घेर लिया और फायर कर दिया। गोली नाबालिग के जबड़े में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। साथी उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार शाम मुरार इलाके के छह नंबर चौराहा की है। 17 साल का इमरान खान रैपिडो राइडर था। वह कस्टमर को ड्रॉप कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला प्रिंस मिला। प्रिंस उसे अपने साथ अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में मेला ग्राउंड ले गया। इसी पार्टी में गोलू भी आया था। गोलू को अरविंद का कॉल आया, उसने कहा- हिम्मत है तो छह नंबर चौराहा पर आकर मिल गोलू के साथ प्रिंस, अनूप, इमरान और अरविंद के पास पहुंचे।

अरविंद के साथ पहले से छह लड़के खड़े थे। अरविंद ने साथियों के साथ हमला कर दिया। गोलू, प्रिंस और अनूप भागने लगे। अरविंद और उसके साथियों ने इमरान को घेर लिया। उन्होंने उस पर फायर कर दिया। इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहा आरोपियों की तलाश जारी है।

- Install Android App -

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश –

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास CCTV खंगाले। फुटेज में हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के विवाद करते नजर आए। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं है। एक वीडियो में दिख रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।इधर मृतक इमरान के परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।