jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

MP BIG News: मध्यप्रदेश के इस जिले में डायरिया हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटे 36 बच्चे अस्पताल मे भर्ती, 4 लोगो की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। शहर में इन दिनों डायरिया बेकाबू होता जा रहा हैं बुधवार की रात को एक महिला ने उल्टी दस्त से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया है। अब तक शहर में 4 लोगो की मौत हो गई है जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल है।

शहर में बेकाबू हुआ डायरिया

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि शहर के 5 से ज्यादा वार्डों में डायरिया फैल रहा है। फैल चुका डायरिया दिनों दिन बेकाबू होता जा रहा है। एक दिन पहले भर्ती कराई महिला अस्पताल में तोड़ दिया है।इधर मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोसेस का कहना है कि जल वितरण की व्यवस्था में सुधार होने पर ही यह महामारी नियंत्रित की जा सकती है।अभी शहर के हालात ठीक नही है। गर्मी के चलते लोग हलकान होते जा रहे हैं वही गिरते भूजल के स्तर से पानी की गुणवत्ता भी कमजोर हो रही है।बुधवार को ही स्वास्थ्य विभाग को पानी की जांच रिपोर्ट मिली थी। रिर्पोट के अनुसार तीन वार्डो में दूषित पेयजल वितरण की पुष्टि हुई थी।

सिविल सर्जन नही पहुंचे अस्पताल

बुधवार रात नागझिरी क्षेत्र की साफिया पति इरशाद की मौत हुई है।अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्वजन ने रात में सिविल सर्जन और आरएमओ को कई बार फोन लगाया लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे।इसके बाद अगले दिन महिला की मौत हो गई। शहर में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 36 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती किए जा चुके है। शहर में अब तक 275 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं।