jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

MP BIG NEWS :युवक ने अपनी पत्नी उसके भाई बहन पर गोलियां बरसा कर उतारा मौत के घाट, हुआ फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना । पति पत्नि का आपसी विवाद इतना बड़ा रुप ले लेगा किसी को कल्पना नही थी। की एक साथ तीन लोगो की मौत हो जायेगी। ऐसा ही एक ट्रिपल मर्डर का सनसनी मामला सामने आया है।  जहा पति पत्नी के विवाद मे  नाराज होकर पति ने सरेआम गोलियां चलाकर अपने ही सगे रिस्तेदारो की जान ले लीं। जिले के बागचीनी में घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी और उसके भाई बहन पर ताबडतोड़ गोलियां चलाई। जिससे पत्नी व साले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की बड़ी बहन को गंभीर हालत में पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई।बागचीनी में एक साथ तीन लोगों की हत्या के चलते गांव में सन्नाटा पसर गया है।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और हत्या के कारणों का पता किया।
पुलिस के अनुसार बागचीनी निवासी त्रिलोक सिंह परमार का उसकी पत्नी राखी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। उसकी पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया। वहां से उसका भाई युवराज तोमर व बड़ी बहन जूली समझाने के लिए रविवार की सुबह बाचगीनी पहुंचे। वहां राखी की सास से विवाद हो गया। भाई युवराज व बहन जूली अपनी छोटी बहन राखी को लेकर अपने घर आ रहे थे तभी त्रिलोक परमार घर पहुंचा तो उसको पता चला। उसने बंदूक उठाई और बागचीनी बस स्टैंड पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर तीनों को ढेर कर दिया। राखी व युवराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जूली की सांस चल रही थी।  उसको पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसकी भी मौत हो गई। राखी व युवराज के शव जौरा और जूली का शव मुरैना पीएम हाउस ले जाया गया है। परिजन के आने पर उनका पीएम किया जाएगा।