jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की मंडियों में 37,774 क्विंटल कृषि उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक आज का राशिफल : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जानिए, क्या कहते हैं आपके भाग... सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

MP BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा अधिकारी आवास पर ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड डाली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर । सागर में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी व जबलपुर के रहने वाले अमरीश दुबे के जबलपुर और सागर आवास पर ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने रेड डाली। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की गई। जबलपुर ईओडब्ल्यू डीएसपी एवी सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के ठिकानों से से आय से करीब 600% अधिक संपत्ति पाई गई है।अभी तक की गई कार्रवाई में स्टार पार्क शताब्दीपुरम जबलपुर में एक आलीशान ट्रिपलएक्स शताब्दीपुरम में एक प्लाट व नरसिंहपुर में शुगर मिल के कागजात मिले हैं। नरसिंहपुर में एक बैंक लाकर की सूचना है एवं विभिन्न बैंकों में खातों की जानकारी मिली है, दोनों आवास में एक-एक फोर व्हीलर मिली हैl