jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

MP BIG NEWS: भाजपा नेत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया बोली न नेता सुनते है न मंत्री, जनता को भी नही रहा विश्वास

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य से इंजीनियर रोशनी यादव ने भाजपा पार्टी की प्रथम सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। रोशनी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया। पत्र में रोशनी यादव ने बताया की भाजपा पार्टी में न तो विधायक सुनते है और नही मंत्री जिले के लोगो की समस्याओं के लिए क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी चुनी थी। लेकिन अब तक निराशा मिली। जनता को क्या ज़बाब दूं। हम आपको बता दे की आगामी 24 अगस्त को रोशनी यादव  कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की चर्चा है।

- Install Android App -

क्या लिखा है पत्र में।

श्रीमान जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश

विषय: भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा के संबंध में ।

बहुत दुखी मन से आहत होकर मैं भाजपा की सदस्यता त्याग रही हूं। मेरे राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे भाजपा में रहते मिले, जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगी लेकिन गत कुछ वर्षो से शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के प्रति निराशा, नीति और नेतृत्व में उदासीनता, महिलाओं के प्रति दिखावटी योजना एवं उनके प्रति बढ़ते अत्याचार को देखकर मैं आहत हूं, भाजपा की सदस्य होकर रोजाना जनता से उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के सवालों का उत्तर देने में असमर्थ हूं। कार्यकर्ता केंद्रित दल अब नेता केन्द्रित है। जनता का ना प्रदेश सरकार में विश्वास है ना केंद्र सरकार पर, जिस दल से जनता खुश नहीं है उस दल में रहकर सेवा नही किया जा सकता है। भाजपा सरकार में भाजपा संगठन के ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उनके साथ देष् व्यवहार के चलते प्रदेश में भाजपा की लगातार छवि खराब हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता जब भी संगठन के उच्च अधिकारियों से या सरकार के मंत्रियों और नेताओं से अपनी समस्या साझा करते हैं, तो मंत्री और नेता तथा पदाधिकारी निराकरण को दूर उनकी बात तक नहीं सुनते। कार्यकर्ताओं की इस स्तर की उपेक्षा से मैं आहत हूं। निवाड़ी जिले की जनता लगातार भाजपा शासन में स्वयं को पीड़ित महसूस कर रही है। चूंकि जनता की पीड़ा मेरी अपनी भी पीड़ा है। इसलिए नेतृत्व को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं जिला उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप रही हूं।

धन्यवाद

रोशनी यादव |

जिला पंचायत सदस्य ‘विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी

पता : ओरछा रोड पृथ्वीपुर, जिला – निवाड़ी (म. प्र. )

रोशनी यादव |

जिला पंचायत सदस्य ‘विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी