jhankar
ब्रेकिंग
टीकाकरण सत्र का संयुक्त निरीक्षण: दस्तक अभियान की स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण गतिविधियों का लिया जायजा आज का राशिफल | 29 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ...

MP Board Result 2024: इस बार मध्य प्रदेश सरकार स्कूटी और लैपटॉप देगी या नहीं, यहां जाने पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अप्रैल के महीने में कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को हर वर्ष मेरिट में आने पर लैपटॉप एवं स्कूटी प्रदान की जाती है। राज्य के विद्यार्थियों को मेरिट में आने पर स्कूटी एवं लैपटॉप देने की योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। लेकिन वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी हैं ऐसे में राज्य के विद्यार्थियों के मन में सवाल है, कि आखिर उन्हें इस वर्ष कक्षा 12वीं मेरिट में आने पर स्कूटी एवं लैपटॉप जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं। इसको लेकर आज इस आर्टिकल में आ रही खबरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले वर्ष कक्षा 12वीं में मेरिट से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्कूटी उपहार के रूप में प्रदान की गई थी और कक्षा 12वीं में 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि एवं लैपटॉप वितरण किया जाता है। अब ऐसे में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए जाने वाले वर्ष 2024 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थीके मन में सवाल है कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उन्हें इन योजनाओं का लाभ देंगे या नहीं।

विद्यार्थी सीएम हेल्पलाइन पर पूछ रहे हैं सवाल –

कक्षा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके सवाल पूछ रहे हैं, कि आखिर उन्हें इस वर्ष स्कूटी एवं लैपटॉप मिलेगा या नहीं हर दिन 400 से 500 फोन कॉल सीएम हेल्पलाइन नंबर पर 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के आ रहे हैं। खबरों के अनुसार सीएम हेल्पलाइन नंबर पर लैपटॉप एवं स्कूटी से संबंधित सवालों से जुड़े करीब 35000 से अधिक फोन कॉल प्राप्त हो चुके हैं। ज्यादातर विद्यार्थी सीएम हेल्पलाइन पर कक्षा 12वीं की परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि एवं लैपटॉप और स्कूटी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन लगा रहे हैं।

- Install Android App -

इस दिन जारी होगा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम –

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार इस बार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम अप्रैल के माह में जारी किया जाएगा। 15 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के मध्य परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। राज्य के विद्यार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम को एक साथ जारी किया जाएगा।

______________

यह भी पढ़े –