jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

अमृत संचय अभियान” खातेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत बरछा बुजुर्ग में बोरी बंधान का निर्माण कर बारिश का पानी किया एकत्रित

अमृत संचय अभियान के तहत बारिश के पानी को सहेजने के लिए सभी मिलकर कर रहे हैं कार्य ! 

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

- Install Android App -

देवास कलेकटर श्री ऋषव गुप्ता एवं सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में देवास जिले में वर्षा जल संचय के लिए “अमृत संचय अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायत खातेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत बरछा बुजुर्ग में बहते नाले पर बोरी बंधान का निर्माण कर हजारों लीटर बारिश का पानी एकत्रित किया गया है। इस बोरी बंधान से अब बहता पानी रूक गया तथा पानी के संचय होने से क्षेत्र का वाटर लेवल भी बना रहेगा। जिले के सभी नागरिक बोरी बंधान अभियान से जुड़कर पानी का संचय करने में सहभागिता करें।

उल्लेखनीय है कि अमृत संचय अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में विभिन्न जल स्रोतों पर जन सहयोग से बोरी बंधान का निर्माण किया जा रहा है तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाए जा रहे है। जिले में नदी एवं नालों पर जगह-जगह बनाए गए स्टाप डेम से लाखों लीटर वर्षा का जल संग्रहित किया जा रहा है। अभियान में सभी की सहभागिता से करोड़ों लीटर बारिश का जल सहेजा गया। जिले के नागरिकगण भी पानी को सहेजने के लिए इस महत्ती अभियान से जुड़ रहे हैं तथा अपनी स्वेच्छा से अपनी घरों की छत पर रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम को लगा रहे हैं।