jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

दिवाली पर 66 बालिकाओं को मिला तोहफा: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव में साइकिल का किया वितरण 

अनिल उपाध्याय

खातेगांव:  स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव में मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 वी अध्ययनरत 66 बालिकाओं को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश राबडिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल,मंडल महामंत्री अशोक यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश मित्तल,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष निलेश जोशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ आर एन यादव,प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य,नगर परिषद पार्षदगण ललित विश्नोई,नितिन विश्नोई,शैलेश यादव,कमल कासलीवाल, शेखर अग्रवाल,बलराम थोरी,योगेश खंडेलवाल, की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

- Install Android App -

नरेंद्र चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश शासन हर स्थिति में आपके साथ है अभी साइकिल मिल रही है फिर उच्च अध्ययन के लिए भी सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य मनीष यादव ने कहा कि हमारा विद्यालय विधानसभा का सबसे ज्यादा दर्ज संख्या वाला विद्यालय है पूरा विद्यालय स्टाफ लगातार बच्चों के हित में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम मालवीय ने किया विद्यालय के शशिकांत यादव,सचिन व्यास,अल्लानूर खान,राजेश यादव, अनिल पंवार का सहयोग रहा आभार शशिकांत यादव ने माना।